पंकज यादव  
आसनसोल

पंकज यादव ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

सियालदह मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे

Gopal Kumar Singh

आसनसोल : पंकज यादव ने सोमवार से पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है। भारतीय रेल में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है तथा परिचालन एवं प्रशासन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है। वर्तमान पदस्थापना से पूर्व वे पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व उन्होंने आसनसोल मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक (प्रभारी) के रूप में भी कार्य किया है।

अपने वर्तमान दायित्वों के अंतर्गत वे मंडल की वाणिज्यिक गतिविधियों एवं जनसंपर्क कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। इन दायित्वों में मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करना तथा यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं मंडल की अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना शामिल है। परिचालन एवं वाणिज्यिक प्रशासन के क्षेत्र में अपने अनुभव के आधार पर पंकज यादव मंडल की परिचालन दक्षता में वृद्धि, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा मीडिया के साथ समन्वय को और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मंडल की जनसंपर्क गतिविधियों को और गति मिलने की अपेक्षा है। इससे यात्री हितैषी पहलों, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित सूचनाओं का आम जनता तक प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

SCROLL FOR NEXT