प्रतीकात्मक तस्वीर - साभार 
आसनसोल

4 ग्राम हेरोइन के साथ पेडलर गिरफ्तार

पांडवेश्वर थाना की पुलिस की कार्रवाई

Sanjay Singh

संजय सन्मार्ग संवाददाता पांडवेश्वर: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांडवेश्वर थाना पुलिस को शनिवार शाम बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 ग्राम हेरोइन के साथ एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान शेख रोहिद के रूप में हुई है, जो पांडवेश्वर के निमसा-अलीनगर इलाके का निवासी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि एक पेडलर पांडवेश्वर के बाजारी इलाके में हेरोइन की खेप पहुंचाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर जाल बिछाया। संदेह होने पर संदिग्ध को रोककर तलाशी ली गई, उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पांडवेश्वर थाना में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार को पुलिस सूए अदालत में पेश करेगी।

फिलहाल पुलिस अभियुक्त से यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था, बाजारी इलाके में किसे सप्लाई करने जा रहा था और इस अवैध नेटवर्क में कौन-कौन से अन्य लोग शामिल हैं।

SCROLL FOR NEXT