उपस्थित विधायक जितेंद्र तिवारी व अन्य 
आसनसोल

सरपी में 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस विधायक सेवा केंद्र' का उद्घाटन

नागरिकों में दिखा उत्साह

Sanjay Singh

संजय सन्मार्ग संवाददाता पांडवेश्वर: जनता के करीब रहने और हर नागरिक तक सरकारी योजनाएं व सेवाएं सुगमता से पहुंचाने के संकल्प के साथ पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लावदोहा स्थित सरपी मोड़ इलाके में 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस विधायक सेवा केंद्र' का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष पूजा-अनुष्ठान में स्थानीय विधायक जितेंद्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हर नागरिक तक पहुंचेगी योजनाओं की सौगात

विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई है। हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना और उन्हें हरसंभव सरकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करना है। उन्होंने बताया कि हरिपुर के बाद अब फरीदपुर ब्लॉक के नागरिकों की सहूलियत और सेवा के लिए सरपी में यह नया विधायक सेवा केंद्र खोला गया है।

विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि इस सेवा केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के आम लोगों को अपने छोटे-बड़े कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी के लिए अब दूर-दराज तक नहीं भटकना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों में दिखा भारी उत्साह

पांडवेश्वर क्षेत्र में जनसेवा के इस नए और प्रगतिशील अध्याय की शुरुआत से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उद्घाटन समारोह के दौरान बेणुधर मंडल, गौरव गुप्ता, संजय यादव, सबिता बागदी, सप्तऋषि मंडल, तारक धीवर, बंधन घोष सहित भाजपा के कई अन्य नेता, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

SCROLL FOR NEXT