इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता
दुर्गापुर : कांकसा ग्राम पंचायत कार्यालय में सरकारी छुट्टियों के दिनों में कुछ लोगों द्वारा कार्यालय का दरवाजा खोलकर उठने-बैठने के मामले को लेकर पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल, मृत्युंजय यादव ने प्रधान एवं पंचायत सचिव को लिखित शिकायत दी है।
शिकायत के जरिए पूछा गया कि सरकारी छुट्टियों में किसके आदेश पर पंचायत कार्यालय खोला जाता है। इसकी अनुमति किस अधिकारी द्वारा दी जाती है। यदि इस दौरान पंचायत कार्यालय से कोई सरकारी फाइल, दस्तावेज या महत्वपूर्ण कागजात गायब हुए तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
पंकज जायसवाल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कार्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले पर लिखित जवाब देने की मांग की है। कांकसा ग्राम पंचायत की प्रधान सुमोना साहा नहीं बताया कि घटना को लेकर शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वही छुट्टी के दिनों में पंचायत कार्यालय को खोलने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि छुट्टी के दिनों में पंचायत कार्यालय को खोलना कानून अपराध है। वहीं कार्यालय की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।