आसनसोल

दर्पदलन सुपरकिंग ने उत्कल प्रीमियर लीग 2025 अपने नाम की

चार सशक्त टीमों ने लिया हिस्सा

बर्नपुर : उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा बर्नपुर बीसीसी ग्राउंड में दो दिवसीय उत्कल प्रीमियर लीग 2025 का शनिवार को शुभारंभ किया गया। गौरतलब है कि प्रथम संस्करण जय जगन्नाथ के पावन उद्घोष के साथ प्रारम्भ हुआ। यह क्षण केवल एक क्रिकेट लीग का उद्घाटन नहीं था, बल्कि कला, भक्ति, आस्था और खेल भावना का दुर्लभ संगम था। इस प्रीमियर लीग में चार सशक्त टीमों ने हिस्सा लिया साथ यह लीग अपने पहले ही सीजन में एक नया मानदंड स्थापित किया। इसमें दर्पदलन सुपरकिंग, सुदर्शन स्ट्राइक, तालाध्वजह टाइटन्स, नंदीघोष वारिर्यस ने हिस्सा लिया। वहीं फाइनल मैच दर्पदलन सुपरकिंग एवं सुदर्शन स्ट्राइक के बीच खेला गया, जिसमें दर्पदलन सुपरकिंग ने उत्कल प्रीमियर लीग 2025 अपने नाम की। इस मौके पर सेल आईएसपी के सीजीएम इलेक्ट्रिक पीके मिश्रा, सीजेएम इंचार्ज यूटिलिटी एंड मेंटेनेंस एसआर दास, एजीएम पी नायक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT