वायरल तस्वीर 
आसनसोल

'पांडवेश्वर की जनता जाग चुकी है, अब अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं'

विधायक ने सोशल मीडिया पर अवैध बालू लदे वाहनों का वीडियो किया पोस्ट

Sanjay Singh

पांडवेश्वर : ग्रामीणों द्वारा अवैध बालू लदे 10 वाहनों को पकड़ कर पुलिस को सौंपे जाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए स्थानीय विधायक जितेंद्र तिवारी ने ग्रामीणों की सराहना की। उन्होंने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ तत्परता दिखाने और ट्रकों को पकड़वाने के लिए स्थानीय जनता का आभार जताया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए अजय नदी के घाटों से अवैध रूप से बालू लादकर निकल रहे 10 ट्रकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए विधायक जितेंद्र तिवारी ने जनता के साहस की तारीफ की है।

SCROLL FOR NEXT