आसनसोल

अखंड हरि नाम कीर्तन का आयोजन

पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय

बर्नपुर : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पुरनिया तालाब स्थित शांति नगर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरि नाम कीर्तन किया गया। बता दें कि कीर्तन शुक्रवार शाम से शुरू हुआ था, जो शनिवार शाम तक चला। अखंड हरि कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था और शिवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मौके पर बालेश्वर यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी शंकर लाल शर्मा, पूर्व पार्षद विनोद यादव, ललन तिवारी, कन्हैया तिवारी, मित्तल यादव, सोमारू यादव, राजदेव यादव, मुंजी सिंह, कन्हैया यादव, तेज नारायण यादव, सुदर्शन दुबे, मनोज यादव, सत्य प्रकाश पांडे, हृदय चौबे, रामाशंकर साहू, मुन्ना स्वर्णकार, मुन्ना यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT