आसनसोल : राम चंद्र पाखिरा और उमा पाखिरा की याद में आसनसोल सब-डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आसनसोल स्टेडियम में महिला T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी द्वारा किया गया। गौरतलब है कि पहला मैच शांति देवी सीसीसी और चित्तरंजन सीए के बीच खेला गया। शांति देवी सीसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवरों में 215/5 का स्कोर बनाया, जिसमें श्रावणी पॉल ने 78 (44), श्रेया रॉय ने 44 (20) और ज्योति कुमारी ने 39 (44) रन बनाए। वहीं चित्तरंजन सीए की टीम 28/10 पर सिमट गई। शांति देवी सीसीसी ने यह मैच 187 रनों से जीत अपने नाम किया। वहीं मैच की मैन ऑफ द मैच एसडीसीसीसी की श्रावणी पॉल रहीं। वहीं फाइनल मैच 4 अप्रैल को आसनसोल स्टेडियम में संपन्न होगा। आज के मैच का संचालन अरुण कर्मकार और सलीम अख्तर ने किया, जबकि स्कोरर अंकित यादव थे। इस मौके पर पवन गुटगुटिया, श्यामल मुखर्जी, तुहिन मुखर्जी, परितोष पाखिरा सहित अन्य लोग मौजूद थे।