आसनसोल

चौथा भावना मेमोरियल शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

विभिन्न जगहों से 260 खिलाड़ी हुये शामिल

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन (पीबीडीसीए) एवं बर्नपुर भारती भवन के सहयोग से भारती भवन में चौथा भावना मेमोरियल शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि जिले के विभिन्न स्कूलों में चेस वर्कशॉप, बेसिक रूल्स सेशन और चेस क्विज का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़े। मौके पर पीबीडीसीए के अध्यक्ष मुकेश कुमार तोदी ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार हो सके। वहीं टूर्नामेंट डायरेक्टर तपन दास गुप्ता एवं पीबीडीसीए के उपाध्यक्ष मधु डुमरेवाल ने कहा कि बच्चों में उत्साह बढ़ाने के लिए शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है, जिसमें अंडर-7, 9, 11, 13, 15 एवं 17 वर्ग के लड़कों एवं लड़कियों को मिलाकर 260 लोग शामिल हैं। आगे कहा कि हर ग्रुप से 5 टॉपरों को चुना जायेगा और कुल मिलाकर 45,000 रुपये का नकद उपहार रखा गया है। इस मौके पर पीबीडीसीए के सचिव मलय मजुमदार, भारती भवन के सचिव आलोक दास, सेल आईएसपी के सीजीएम आईसी (एचआर) जीतेंद्र कुमार, बर्नपुर कॉन्ट्रैक्ट एसोसिएशन के चेयरमैन पीके ठाकुर, नरेश अग्रवाल, पवन गुटगुटिया, कमलेंदु मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


SCROLL FOR NEXT