आसनसोल

रामायण प्रश्नोत्तरी एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

विजेताओं को किया गया सम्मानित

Gopal Kumar Singh

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘आस्था’ के तत्वावधान में दयानंद उच्च विद्यालय में रामायण पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रामचरितमानस के सात कांडों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसने सभी को भारतीय संस्कृति, मर्यादा और उच्च जीवन मूल्यों से अवगत कराया। ​कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव थे। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में पौराणिक ग्रंथों के महत्व पर प्रकाश डाला। क्विज मास्टर की भूमिका कथाकार अशोक आशीष और स्कोरर की भूमिका डॉ. प्रीति सिंह ने निभाई। संस्था के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को आध्यात्मिक दर्शन अपनाने की सलाह दी, वहीं मंच का कुशल संचालन आस्था के संयोजक नवीन चंद्र सिंह ने किया। ​कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ गत 30 अगस्त को आयोजित ऑनलाइन कविता पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें

​प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ​प्रथम भारती साव एवं पम्मी कुमारी (आर्य कन्या उच्च विद्यालय), ​द्वितीय स्थान अभिषेक कुमार झा एवं प्रियांशु कुमार प्रसाद (चोवा लाल माध्यमिक विद्यालय) एवं ​तृतीय स्थान वरुण कुमार गुप्ता एवं हर्ष कुमार सिंह (दयानंद विद्यालय) वहीं ​कविता पाठ श्रेणी में ​प्रथम स्थान प्रीति साव (रामबांध आदर्श विद्यालय)​द्वितीय स्थान ध्रुव शर्मा (बर्नपुर आदर्श विद्यालय) ​तृतीय स्थान वंदना ठाकुर (आर्य कन्या उच्च विद्यालय) हासिल किया। ​सांत्वना पुरस्कार‌ पाने वालों में कशिश गुप्ता (आर्य कन्या उच्च विद्यालय), मेधा कुमारी (नेशनल इंग्लिश स्कूल, कोलकाता) एवं कनिष्क जोशी (प्रमिला मेमोरियल स्कूल कोलकाता) शामिल रहे।

SCROLL FOR NEXT