आसनसोल

एडवेंचर समर कैंप-2026 का आयोजन

तीन दिवसीय समर कैंप 12 से 14 जून तक चलेगा

आसनसोल : आसनसोल पोलो ग्राउंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं पर्वतारोहण संगठन द पीकर्स आसनसोल द्वारा एडवेंचर समर कैंप-2026 का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि तीन दिवसीय समर कैंप 12 से 14 जून तक चलेगा, जिसमें कुल 75 बच्चों ने हिस्सा लिया जिसका शुक्रवार का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आईएमएफ के चेयरमैन एवं ईस्ट जोन एवं माउंट एवरेस्ट विजेता देबराज दत्ता मौजूद थे। संगठन के अध्यक्ष सोमनाथ गोराई ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि द पीकर्स पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं महासचिव जयदीप मुखर्जी ने कहा कि यह आयोजन युवाओं में साहस, आत्मनिर्भरता और प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस मौके पर संस्था के सलाहकार पवन गुटगुटिया, सत्य नारायण अग्रवाल, संतोष दत्ता, अनुपम राय, विपुल बनर्जी, मधु डुमरेवाल, शोभा खंडेलवाल, मालविका घोषाल, रवि शंकर चौबे सहित संगठन के पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT