एसपी, सन्मार्ग संवाददाता
कुल्टी : सेवा संकल्प अभियान” के तहत रविवार को आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई कर्मियों, निर्मल साथी, निर्मल बंधु तथा सैनिटरी विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविर के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के साथ आयुष्मान भारत कार्ड के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी की गई। साथ ही कर्मचारियों को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के बोरो 8, 9 एवं 10 के अंतर्गत कुमारडीहा हेल्थ सेंटर, धेमोमेन हेल्थ सेंटर, बराकर हेल्थ सेंटर, सोदपुर हेल्थ सेंटर सहित कुल पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर कुल्टी बोरो 8, 9 एवं 10 के प्रतिनिधि टिंकू वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिविर में कर्मचारियों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक ई-केवाईसी प्रक्रिया में सहयोग किया गया