कुल्टी : विश्व हिंदू परिषद की ओर से बराकर से दुर्गापुर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। संगठन के जिला नेता श्रीराम सिंह के नेतृत्व में बराकर से दुर्गापुर के लिये यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू जागरण मंच, आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ शामिल थी। तिरंगा यात्रा में शामिल संगठन के जिला नेता श्रीराम सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में शामिल देश के सेना के अधिकारियों एवं जवानों ने अपने शौर्य एवं पराक्रम को दिखलाया है। सौफिया कुरैशी जैसी महिला सेना की अधिकारी ने लगातार हवाई हमला कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया है। आतंकवाद की लड़ाई में देश की जनता सरकार के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, अब किसी देश के सामने झुकेगा नहीं बल्कि जो जैसा करेगा, उसे उसी की भाषा में जबाव देगा। इस यात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। पुलिस की ओर ट्रैफिक व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीराम सिंह, पिंटू कुमार प्रियदर्शी, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, सचिव अमित सरकार, हिन्दू जागरण मंच से जयदीप मांझी, आरएसएस के धर्मेंद्र प्रसाद, ओम नारायण प्रसाद, तेज प्रताप सिंह, भाजपा नेता अभिजीत आचार्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।