बरामद शराब के साथ आरपीएफ अधिकारी  
आसनसोल

79 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

दो नाबालिग हिरासत में/बिहार में खपाने की थी योजना

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट आसनसोल (पश्चिम) ने शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरपीएफ पोस्ट आसनसोल (पश्चिम) के प्रभारी बिमान गोराई के नेतृत्व में प्लेटफार्म क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 के फुट ओवर ब्रिज पर एस्केलेटर के पास एक व्यक्ति पिट्ठू बैग और हैंड बैग में भारी सामान लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। शक होने पर RPF टीम ने उसे प्लेटफार्म नंबर 1 की सीढ़ियों के पास पूछताछ किया। तलाशी में उसके बैगों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में कुल 79.14 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत 27,780 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुधीर कुमार पटना, बिहार बताया। उसने कबूल किया कि वह बिहार, जो कि शराबबंदी क्षेत्र है, में ऊंचे दामों पर शराब बेचकर मुनाफा कमाने के लिए ले जा रहा था। इस काम में उसके साथ दो नाबालिग लड़के भी थे। अभियुक्त शराब ले जाने का कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त शराब, अभियुक्त और दोनों नाबालिगों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपीएस आसनसोल को सौंप दिया गया। जीआरपीएस ने धारा 46 A (c) BE Act के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT