आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के डामरा क्षेत्र में गरीबों के लिए बीएसयूपी आवास पर लगे भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं शनिवार को तीनों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया, जहां सायरा बीबी को जेल और शेख खालिद एवं प्रमोद यादव को तीन दिन का पुलिस रिमांड में भेजा गया है। वहीं पुलिस दोनों अभियुक्तों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।
क्या है मामला
शुक्रवार को स्थानीय एवं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया था कि नगर निगम द्वारा बनाये गये बीएसयूपी क्वार्टरों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। आगे कहा था कि जिन लाभार्थियों को नगर निगम से आवासों के आवंटन होना था, उसमें धांधली की गई है और जिन लाभार्थियों के नाम पर आवास स्वीकृत हुए थे, उन्हें आवास देने के बजाय अन्य लोगों को मोटी रकम लेकर आवास आवंटित कर दिया गया है।