आसनसोल

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऑपरेशन सतर्क के तहत विशेष अभियान चलाया गया था

आसनसोल : आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जसीडीह द्वारा रेल मार्ग से अवैध वस्तुओं के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन सतर्क के तहत विशेष अभियान चलाया गया। वहीं अभियान के दौरान आरपीएफ टीम ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति को जब्त शराब सहित अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित आबकारी विभाग को सौंप दिया गया।


SCROLL FOR NEXT