संजय, सन्मार्ग संवाददाता
बांकुड़ा : सोनामुखी थाना की पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच बड़े बैगों में छिपाकर रखा गया पटाखों का भारी जखीरा जब्त किया। इस दौरान एक अभियुक्त को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।
कूड़ा निस्तारण स्थल के पास हुई घेराबंदी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंडापुष्करिणी क्षेत्र में आदित्य घोष और रवींद्रनाथ नंदी नामक दो व्यक्तियों ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे जमा कर रखे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई। इसी बीच खबर मिली कि पटाखों की खेप को पांच बड़े बैगों में भरकर सोनामुखी नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड (कूड़ा निस्तारण स्थल) के पास अदब बाजार ले जाया गया है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों तस्करों ने भागने का प्रयास किया, जिसमें से पुलिस ने दौड़कर आदित्य घोष को पकड़ लिया, जबकि रवींद्रनाथ नंदी भाग निकला। तलाशी के दौरान बैगों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे बरामद किए गए जिनमें 210 पैकेट 'माताल ब्लैक डॉग' चॉकलेट बम ,32 पैकेट 'पांडा बिजली' क्रैकर्स , 23 पैकेट 'गुन गुन' पटाखे शामिल है।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
पूछताछ के दौरान अभियुक्त आदित्य घोष ने पटाखों के भंडारण, परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने स्वीकार किया कि त्योहार के मद्देनजर इन्हें स्थानीय खुदरा विक्रेताओं को खपाने की योजना थी। पुलिस ने माल जब्त कर आदित्य घोष को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता