आरपीएफ आसनसोल वेस्ट पोस्ट 
आसनसोल

6 चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

आसनसोल स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : यात्रियों की सुरक्षा को लेकर RPF आसनसोल (वेस्ट) ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 सितंबर को रात 8:50 बजे RPF वेस्ट पोस्ट के प्रभारी बिमान गोराई के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने प्लेटफॉर्म नंबर 07 के कालका ट्रेन में यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए छापेमारी और जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान मो. असलम जो आसनसोल नॉर्थ थाना के गुलजार मोहल्ला का रहने वाला था। इसके बाद उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 6 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुए -Infinix 5G - स्काई ब्लू, Oppo - काला, VIVO - हल्का हरा, Oppo - लाल, Redmi - हल्का पर्पल, Redmi - काला । सभी मोबाइल लॉक अवस्था में थे। गहन पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि उसने ये सभी मोबाइल अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों से चोरी किए थे। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पकड़े गए व्यक्ति को 6 जब्त मोबाइलों (कुल अनुमानित कीमत 68,000 रुपये) के साथ GRP आसनसोल को सौंप दिया गया। GRP आसनसोल ने अभियुक्त के खिलाफ केस नंबर 88/2026, BNS धारा 303(2)/317(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

SCROLL FOR NEXT