आसनसोल

2026-2028 सत्र की नई कार्यकारिणी पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह

महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सेवा को बढ़ाने का लिया गया संकल्प

आसनसोल : आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आसनसोल क्लब में आयोजित किया गया। गौरतलब है कि नए सत्र (2026-28) के लिए शपथ ग्रहण किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यों, विकासमूलक कार्य एवं सामाजिक सेवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, जो महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी। वहीं कार्यक्रम में पिछले 2 साल में आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा जो कार्य किया गया है, उसके बारे में बताया गया और किस तरह से नये पदाधिकारियों को नये सत्र का कार्यवहन करना है, उसके बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं के सशक्तीकरण और एवं उनके आर्थिक विकास को लेकर सुझाव देते हुये कार्यकाल के लिए सफल, प्रेरणादायक एवं आनंदमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। प्रमुख नियुक्तियों में आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान, सचिव प्रीति खेमका, उपाध्यक्ष कांता खेमका, सह-सचिव शीतल जालान, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, सह- कोषाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, नेशनल टेक्निकल हेड प्रांतीय कार्यकारिणी मधु डुमरेवाल, प्रांतीय जोनल -1 प्रमुख निधि पसारी, प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष निर्मला गुटगुटिया, प्रांतीय सह संपादिका सोनल गाड़ीवान को जिम्मेदारी मिली है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में नरेश अग्रवाल, शंकर लाल शर्मा, पवन गुटगुटिया, रूपेश साव सहित अन्य लोग मौजूद थे।


SCROLL FOR NEXT