आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस  News
आसनसोल

बेनाली में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार सात दिनों की पुलिस हिरासत

बेनाली में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, सात दिनों की पुलिस हिरासत की मांग जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के बेनाली गांव के मुस्लिमपाड़ा में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी किए जाने के मामले में जामुड़िया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना में कथित रूप से संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आसनसोल रेलपार क्षेत्र का निवासी है। रविवार को उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने तथा चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए आरोपी को सात दिनों की पुलिस हिरासत में लेने की मांग अदालत से की है। उल्लेखनीय है कि बेनाली गांव के मुस्लिमपाड़ा निवासी मकान मालिक काजी इलियास अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि चोर घर से करीब तीन से चार भरी सोने के आभूषण तथा लगभग ढाई से तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इसी दिन इलाके के एक सीएसपी केंद्र में भी चोरी की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों तथा चोरी किए गए सामान के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा है या नहीं तथा इस घटना में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Dhananjay Pathak

बेनाली में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, सात दिनों की पुलिस हिरासत की मांग

जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के बेनाली गांव के मुस्लिमपाड़ा में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी किए जाने के मामले में जामुड़िया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना में कथित रूप से संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आसनसोल रेलपार क्षेत्र का निवासी है। रविवार को उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने तथा चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए आरोपी को सात दिनों की पुलिस हिरासत में लेने की मांग अदालत से की है।

उल्लेखनीय है कि बेनाली गांव के मुस्लिमपाड़ा निवासी मकान मालिक काजी इलियास अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि चोर घर से करीब तीन से चार भरी सोने के आभूषण तथा लगभग ढाई से तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इसी दिन इलाके के एक सीएसपी केंद्र में भी चोरी की घटना सामने आई थी।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों तथा चोरी किए गए सामान के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा है या नहीं तथा इस घटना में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

SCROLL FOR NEXT