समारोह को संबोधित करते विधायक डॉ बिजन कुमार मुखर्जी  
आसनसोल

एबी पिट सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल का विधायक ने किया भव्य उद्घाटन

एबी पिट सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल का विधायक ने किया भव्य उद्घाटन किया गया वस्त्रदान कार्यक्रम

Dhananjay Pathak

एबी पिट सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल का विधायक ने किया भव्य उद्घाटन

---महाषष्ठी के अवसर पर पूजा पंडाल एवं प्रतिमा का हुआ उद्घाटन, विधायक डॉ. बिजन कुमार मुखर्जी ने बिजली और पेयजल की समस्या दूर करने का दिया आश्वासन

जामुड़िया : शारदीय दुर्गापूजा की महाषष्ठी के शुभ अवसर पर आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो संख्या एक अंतर्गत वार्ड संख्या पांच स्थित एबी पिट सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल का देर शाम को भव्य उद्घाटन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस समारोह में पूजा पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समारोह में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के आयुक्त दिलीप मिश्रा ने उपस्थित लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। दुर्गापूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है और इस अवसर पर लोगों के बीच उपस्थित होकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग हर्षोल्लास के साथ दुर्गापूजा मनाएं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि उत्सव के दौरान बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं, जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन कुमार मुखर्जी ने नगर निगम आयुक्त दिलीप मिश्रा के समारोह में शामिल होने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को जानकारी देते हुए कहा कि इलाके में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई थी। अब यहां स्थायी रूप से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने की अनुमति मिल गई है और जल्द ही स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।

विधायक ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या का भी उल्लेख करते हुए इसे दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में सकारात्मक पहल हो रही है।

इस अवसर पर सौरन चौधरी, सनी सिंह, जगबहादुर पासवान, विशाल सिंह, अजय राजवंशी, विक्की नोनिया, रवि नोनिया, तुषार बहादुर, सूरज नोनिया, अरुण सिंह, मिथिलेश पासवान, धीरज नोनिया, देवेंद्र पासवान, राहुल साव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT