संयुक्त रूप से उद्घाटन करते डॉ बिजन मुखर्जी एवं निर्मल कर्मकार  News
आसनसोल

निघा और जामुडिया गांव भाजपा सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन

विधायक डॉ. बिजन कुमार मुखर्जी ने कहा, क्षेत्र के लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए विधायक कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा

Dhananjay Pathak

जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के निघा में नवरात्र के प्रथम दिन भाजपा के राज्य परिषद सदस्य निर्मल कर्मकार एवं विधायक डॉ. बिजन कुमार मुखर्जी ने संयुक्त रूप से भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यालय को क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सेवा केंद्र के रूप में संचालित करने की बात कही गई।

इस मौके पर भाजपा के ओबीसी मोर्चा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य शंकर चौधरी, राज्य परिषद सदस्य सभापति सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रमोद पाठक, सुशील जोशी भाजपा नेत्री प्रतिमा बाउरी तथा युवा मोर्चा के राज्य नेता राहुल सिंह सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विधायक डॉ. बिजन कुमार मुखर्जी ने कहा कि निघा में स्थापित यह कार्यालय केवल भाजपा का पार्टी कार्यालय नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए एक सेवा केंद्र की तरह काम करेगा। यहां के निवासियों को अपने छोटे-छोटे कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार विधायक कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने के लिए इस सेवा केंद्र के माध्यम से कार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम लोगों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रमोद पाठक ने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन इस सेवा केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्र की शुरुआत सामाजिक सेवा के कार्य से की गई है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और क्षेत्र के लोगों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के साथ संपर्क मजबूत करने तथा उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा

SCROLL FOR NEXT