कार्यालय उद्घाटन मौके पर उपस्थित मंच के पदाधिकारी व सदस्य  
आसनसोल

दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के नवनिर्मित भवन का किया गया उद्घाटन

क्षेत्र के प्रबुद्ध शिक्षाविद व साहित्यकारों ने लिया हिस्सा

दुर्गापुर : ​दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के कार्यालय परिसर में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम सत्यनारायण भगवान की कथा एवं पवित्र हवन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से भवन के नामित पट (हिंदी भवन) का अनावरण कर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। ​इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा और साहित्य जगत के कई दिग्गज शामिल हुए, जिनमें उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल के प्राचार्य प्रवीण कुमार सिंह, आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष केके श्रीवास्तव, वरिष्ठ कथाकार सृंजय मिश्रा, त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव पांडेय, बुदबुदचट्टी हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रदीप कुमार यादव, नेपाली पाड़ा हिंदी हाई स्कूल के प्राचार्य डॉ. कलीमुल हक, चंडी माता मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक पांडेय, हिंदी के उत्थान के प्रति समर्पित शिक्षक मनोज यादव, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी नरेश शर्मा, दुर्गापुर क्वायर के संस्थापक परिमल दास एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव ओझा, समन्वयक जयप्रकाश नारायण ओझा, महासचिव धर्मेंद्र यादव एवं उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार यादव सहित मंच के अन्य सभी पदाधिकारी तथा सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।मंच की सदस्य एवं महिला काव्य गोष्ठी की पदाधिकारी एवं महिलाओं पारुल अग्रवाल, विजया लक्ष्मी, स्नेह लता, प्रीति रागिनी ने पूजा की समस्त व्यवस्था के साथ-साथ आयोजन की व्यवस्था में भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कोषाध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा, श्याम कुमार मंडल, सदस्य नारायण राजभर, राकेश ओझा, सूरज मंडल ने इस उद्घाटन के आयोजन की भूमिका में महत्वपूर्ण योगदान किया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन रोटीबाटी हिंदी उच्च विद्यालय के शिक्षक दिनेश राम ने किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद उपस्थित सभी भक्तों और अतिथियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वहीं सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि अखिलेश मिश्रा, अमरेंद्र चौबे, मुन्ना साह, संजीव कुमार तिवारी, शिव शंकर प्रसाद , कार्यक्रम में शामिल हुए। अमृता चक्रवर्ती द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के साथ संपन्न हुआ। इस नए भवन के निर्माण से स्थानीय हिंदी प्रेमियों में भारी हर्ष का माहौल है।

SCROLL FOR NEXT