नवनियुक्त प्रभारी नसरीन सुल्तान को प्रभार सौंपते पूर्व ओसी  
आसनसोल

हीरापुर थाना के नवनियुक्त प्रभारी ने पदभार किया ग्रहण

हीरापुर थाना में हुआ प्रभार परिवर्तन

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : हीरापुर थाना के पूर्व प्रभारी (ओसी) अखिलेश सिंह ने वर्तमान प्रभारी नसरीन सुल्ताना को थाना का प्रभार सौंप दिया। इस अवसर पर थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। पूर्व ओसी अखिलेश सिंह ने नसरीन सुल्ताना को थाना से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, लंबित मामलों, क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति और अन्य आवश्यक जानकारियां सौंपी। उन्होंने नए ओसी को क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बता दें कि अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व ओसी अखिलेश सिंह ने हीरापुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सराहनीय कार्य किया। स्थानीय लोगों से बेहतर समन्वय और शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की गई। प्रभार सौंपते समय उन्होंने थाना के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

नई ओसी ने संभाला कार्यभार : वर्तमान ओसी नसरीन सुल्ताना ने प्रभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध पर नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। थाना में आने वाले हर फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाएगा और न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT