गिरफ्तारी का प्रतीक फोटो  
आसनसोल

नानूर हिंसा मामले में तृणमूल नेता का रिश्तेदार गिरफ्तार

चुनावी हिंसा का भी है आरोप

Gopal Kumar Singh

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

बीरभूम: ​नानूर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता काजल शेख के रिश्तेदार शेख साहब को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शेख साहब नानूर थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव का निवासी है। उसे नानूर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर नानूर के बड़ा सांवता क्षेत्र में चुनाव के बाद हुई हिंसा में शामिल होने के साथ-साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार वह काजल शेख का करीबी सहयोगी है और शेख हुमायूं उर्फ फिलिप का चचेरा भाई है। उसे बोलपुर उप-विभागीय अदालत (सब-डिवेशनल कोर्ट) में पेश किया गया है, जहां पुलिस ने उसकी 14 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की।

SCROLL FOR NEXT