आसनसोल

अग्निमित्रा पॉल की जीत की खुशी में नगर कीर्तन का आयोजन

बर्नपुर का वातावरण हुआ भक्तिमय

बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के बर्नपुर बारी मैदान मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव समिति द्वारा नगर कीर्तन निकाला गया। गौरतलब है कि बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत एवं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्मिनित्रा पॉल की 40,839 वोट से जीत की खुशी में 5 दिनों का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता चंदन साव एवं कुंतल चंद्र दे ने कहा कि कार्यक्रम के अंतिम दिन अग्निमित्रा पॉल के मंत्री बनने की खुशी में रविवार सुबह बारी मैदान से नगर कीर्तन निकाला गया जो पूरे बर्नपुर में धूमते हुये सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर बारी मैदान में पूजा कर स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के पास आकर समाप्त हुआ। उन्होंने आगे कहा कि नगर कीर्तन से पूरा बर्नपुर भक्तिमय हो गया है और पूरा वातावरण जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा है। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के सचिव तरुण चक्रवर्ती, अमित सिंह, बुद्धदेव सिंह, सोनू प्रसाद, संजीत यादव, धर्मेद्र यादव, संदीप गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT