आसनसोल

मुआवजे के लिए दुकानों की मापी शुरू होने से दुकानदारों में खुशी

आसनसोल उत्तर के विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी की पहल पर प्रारंभ हुआ मापी

Gopal Kumar Singh

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : रेलपार के डीपो पाड़ा केएस रोड में बुधवार को आसनसोल उत्तर के विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी की पहल पर बुधवार से दुकानों की मापी का काम शुरू किया गया। सनद रहे कि यहां पर रेलवे फ्रेट काॅरिडोर बनाने को लेकर रेलवे की ओर से मकान मालिकों को काफी पहले मुआवजा की राशि दे दी गई है, लेकिन किराये पर दुकान चलाने वालों को मुआवजा आदि कुछ नहीं दिया गया। रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदारों द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन का करीब 1450 दिन पूरे हो चुके हैं। दुकानदार दुकाने तोड़ने के पहले पुनर्वास और मुआवजे की मांग पर लगातार आंदोलन जारी रखे हुए हैं। इसके बाद विधायक की पहल पर डीआरएम के साथ बैठक के बाद मुआवजे के लिए दुकानों की मापी प्रारंभ की गई। रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव आशीष कृष्ण चटर्जी ने बताया कि मापी के लिए बीएलआरओ कार्यालय के तीन सर्वेयर आए थे। बुधवार करीब 50 की संख्या में दुकानों की मापी की गई। उन्होंने बताया कि मापी में करीब 3-4 दिन लग सकते हैं। मापी होने से दुकानदारों में खुशी का माहौल है।

SCROLL FOR NEXT