आसनसोल

तृणमूल के जीत का किया दावा : मृत्युंजय मुखर्जी

टीम द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर किया बड़ा दावा

आसनसोल : आसनसोल के श्रीपल्ली में पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मृत्युंजय मुखर्जी ने संवाददाता सम्मेलन कर तृणमूल कांग्रेस की जीत की घोषणा की। गौरतलब है कि उन्होंने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी टीम द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर बड़ा दावा किया। मृत्युंजय मुखर्जी ने कहा कि उनकी टीम ने जिला में चुनाव को लेकर एक सर्वे कराया है, जिसमें यह बात सामने आई है कि इस बार भी राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने डाटा प्रस्तुत कर कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर तृणमूल को जीत मिलने का अनुमान है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी टीम द्वारा किया गया आंतरिक सर्वेक्षण है और वास्तविक चुनाव परिणाम इससे अलग भी हो सकते हैं।


SCROLL FOR NEXT