पश्चिम मिदनापुर के शालबनी इलाके में लोगों पर हमला करने वाला बंदर जिसे वन कर्मी ले गए 
आसनसोल

खाना खिलाने की कोशिश में 20 से ज्यादा लोगों पर बंदर ने किया हमला

आखिरकार बंदर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया

मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के शालबनी थाना इलाके में रहने वाले लोग पिछले कई दिनों से एक बंदर से परेशान थे। उस बंदर ने इलाके में रहने वाले 20 से ज्यादा लोगों पर हमला कर उन्हे घायल कर दिया। अंततः घटना के बारे में जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मी इलाके में पहुंचे और उस बंदर को एक पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गए।
  स्थानीय और वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक इलाके में कई दिनों से एक बंदर घूम रहा है। स्थानीय लोग उसे प्यार से खाना भी खिला रहे थे। जानकारी मिली कि जब भी उसे खाना खिलाने जाते हैं तो वह काटता और खरोंचता है। इस तरह शालबनी के महाशोल कॉलोनी, मंडलकूपी, साखीशोल समेत अलग-अलग इलाकों के 20 से ज्यादा लोगों पर बंदरों ने हमला कर दिया है। खबर वन विभाग के आड़ाबाड़ी रेंज तक पहुंचती है। कई दिनों की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार बंदर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि वह बंदर राह चलते लोगों पर हमला नहीं करता। सिर्फ उन लोगों को काटता और खरोंचता जो इसे खाना देने जाते थे। आड़ाबाड़ी  के रेंज अधिकारी बबलू मांडी ने बताया, बंदर के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। बंदर के गले में रस्सी बंधी थी। इससे पता चलता है कि इसे पालने के लिए किसी ने घर पर रखा था लेकिन वहां का माहौल उसके अनुकूल नही था। उन्होने बताया कि वह बंदर आमतौर पर हमला नहीं करता। जब कोई इसे खाना देने जाता है तो यह हमला कर देता है। वन विभाग के कर्मी उसे पकड़ कर ले गए, उसकी शारीरिक जांच कर स्थिति देखने के बाद बंदर को छोड़ने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

SCROLL FOR NEXT