आसनसोल

जनता की खुशहाली के लिए विधायक ने की पूजा-अर्चना

लोगों के लिए मंगलकामना की

बर्नपुर : नरसिंह बांध मुंगेरिया खटाल शिव मंदिर में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर लोगों के लिए मंगलकामना की। बता दें कि विधायक ने शिव मंदिर में भगवान शिव को शहद, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा आदि से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। मौके पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आसनसोल दक्षिण की जनता की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए उन्होंने मुंगेरिया खटाल शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर कामना की। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मुंगेरिया खटाल के लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT