आसनसोल

मंत्रियों व विधायकों का हुआ भव्य सम्मान

फॉस्स्बेकी एवं एएमसीसीआई संस्था के कार्यों की हुई सराहना

आसनसोल : फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फॉस्स्बेकी) एवं आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एएमसीसीआई) की तरफ से आसनसोल क्लब में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, इसके बाद मौजूद मंत्री अग्निमित्रा पॉल, अजय पोद्दार, विधायक अरिजीत रॉय एवं डॉ. बिजन मुखर्जी को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल एवं अजय पोद्दार ने फॉस्स्बेकी एवं एएमसीसीआई संस्था के कार्यों की सराहना की और आने वाले दिनों में आसनसोल के विकास को लेकर संस्था की भरपूर सहायता की बात रखी। वहीं संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आसनसोल के विकास में जितना हो सकेगा, वे भरपूर सहायता करेंगे। साथ ही कहा गया कि चेंबर की तरफ से जो जागरूकता फैलानी हो या किसी तरह का कोई भी सहयोग की जरूरत हो, संस्था उसे पूरी करेगी। इस मौके पर फॉस्स्बेकी के अध्यक्ष सचिन रॉय, महासचिव संदीप झुनझुनवाला, चेयरमैन सुभाष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष आरपी खैतान, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सराफ, बिनोद गुप्ता, एएमसीसीआई के अध्यक्ष हीरेन ब्यास, उपाध्यक्ष संदीप ड्रोलिया, सचिव दिलीप तोदी, नवीन मित्तल, निशांत शेठ, नवीन अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।


SCROLL FOR NEXT