मंत्री अग्निमित्रा पॉल  
आसनसोल

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दिसंबर में नगर निकाय चुनाव कराने के दिए संकेत

Gopal Kumar Singh

बांकुड़ा : राज्य में जिन नगरपालिकाओं का कार्यकाल समाप्त होने के कगार पर है, वहां आगामी दिसंबर में निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं। इस बात का संकेत राज्य के नगर विकास एवं नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दी है। बांकुड़ा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशासनिक बैठक में भाग लेने पहुंचीं मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार उन नगर पालिकाओं में दिसंबर तक चुनाव कराने पर विचार कर रही है, जिनका कार्यकाल पूरा होने को है।

तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना

अग्निमित्रा पाल ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा कि मानसून के मुहाने पर जनता को संकट में छोड़कर जिन नगरपालिकाओं के तृणमूल समर्थित अध्यक्ष पद छोड़कर भाग खड़े हुए हैं, वहां प्रशासक नियुक्त कर नागरिक सेवाओं को सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है।

''पिछली सरकार में ठप थे विकास कार्य''

पूर्ववर्ती TMC सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पश्चिमांचल विकास विभाग समेत राज्य के लगभग सभी विभाग पूरी तरह निष्क्रिय हो चुके थे और विकास कार्य ठप पड़े थे। अब राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद सभी विभागों को दोबारा सक्रिय कर विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

SCROLL FOR NEXT