आसनसोल : बर्नपुर यदुवंशी कल्याण समिति ने यादव समाज के खटाल की समस्या को लेकर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी से मुलाकात की। गौरतलब है कि उन्हें फूलों का गुलदस्ता, उत्तरीय एवं राधा कृष्ण की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने आसनसोल एवं बर्नपुर इलाके में यादव परिवारों द्वारा खटाल चलाकर अपना जीवन-यापन करने वालों को लेकर बात की। साथ ही उनसे कहा गया कि अगर इन लोगों को सरकारी जमीन से हटा दिया जायेगा तो ये कहां जायेंगे और क्या करेंगे। इसके लिए आईएसपी और रेल को कहीं खाली इलाका जो बेकार पड़ा हुआ है, वहां का जमीन दी जाये, जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें। वहीं विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने उन्हें आश्वासन देते हुये कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर बैठक कर चर्चा की जायेगी। इस मौके पर यादव समाज के संरक्षक बालेश्वर यादव, डोमन यादव, अध्यक्ष बिरजू यादव, सचिव अभिषेक यादव, ललन यादव, मुन्ना यादव, पशुराम यादव, मनोज यादव, पप्पू यादव, सुरेश यादव, राजेश यादव, उपेन्द्र यादव, रवींद्र यादव, अभय यादव, ओमप्रकाश यादव, गुड्डु यादव, अमित यादव, प्रिंस यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।