सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आरआई और मीडिया बंधुओं के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक मैत्री फुटबॉल / क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाना है। इसी को लेकर गुरुवार दोपहर आरआई कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया के पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई । बैठक में चर्चा किया गया कि खेल के आयोजन स्थल कहां होगा, इसके लिए तीन मैदानों का चयन किया गया है - लोको ग्राउंड, पोलो ग्राउंड और बर्नपुर स्टेडियम। आपसी सहमति के बाद ही यह तय किया जाएगा कि किस मैदान में और किस दिन यह मैत्री मैच खेला जाएगा। एसीपी जयंता कुमार साहा ने कहा कि एक और बैठक कर इस बात पर भी चर्चा होगी कि फुटबॉल मैच कराया जाए या क्रिकेट मैच। आगे कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय और बेहतर होगा। इस मौके पर एसीपी जयंता कुमार साहा, आरआई सरल बनर्जी, शहनाज खातून मौजूद थीं।