मिदनापुर : राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूरे प्रदेश में टीएमसी के भीतर सांगठनिक बदलाव कुछ दिनों पहले ही किया गया। अब नगरपालिका में भी बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत मिदनापुर नगर पालिका में मऊ राय नामक एक महिला पार्षद को पालिका का नया वाइस चेयरमैन बनाया गया है। मऊ राय महिला टीएमसी की नेत्री होने के साथ ही वार्ड 5 की पार्षद भी है। जबकि इसके पहले वार्ड एक की पार्षद अनिमा साहा मिदनापुर नगरपालिका की वाइस चेयरमैन थी। अनिमा को वाइस चेयरमैन पद से क्यों हटाया गया। इसके बारे में टीएमसी के नेताओं ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। शुक्रवार को ही मिदनापुर नगरपालिका कार्य़ालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मउ राय को नगरपालिका का नया वाइस चेयरमैन बनाए जाने की अधिकृत घोषणा की गयी। मिदनापुर नगरपालिक के चेयरमैंन सोमेन खान ने कहा कि दल के निर्देशानुसार ही ऐसा किया गया है। जिसकी जानकारी पालिका के सभी पार्षदो को दे दिया गया है। अब महिला पार्षद अनिमा साहा के बजाय मऊ राय मिदनापुर नगरपालिका में वाइस चेयरमैन के तौर पर काम करेगी। वाइस चेयरमैन का पद मिलने पर टीएमसी कर्मियों ने मऊ राय को बधाई भी दी।