महिलाओं को पूजन सामग्री देते मंत्री डॉ अजय पोद्दार  
आसनसोल

मातृशक्ति के बीच मंत्री ने बांटी छठ पूजा सामग्री

छठी मैया से की सुख-समृद्धि की कामना

Gopal Kumar Singh

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कुल्टी क्षेत्र में उत्साह का माहौल परवान चढ़ रहा है। गुरुवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 61 के नियामतपुर नया पाड़ा इलाके में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने क्षेत्र की महिलाओं (मातृशक्ति) के बीच छठ पूजा की आवश्यक सामग्री का वितरण किया।

मातृशक्ति के साथ खड़े रहना हमारा संकल्प

इस दौरान उपस्थित महिलाओं को छठ महापर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मंत्री डॉ. पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक धार्मिक और सामाजिक आयोजन में मातृशक्ति के साथ खड़े रहना और हरसंभव सहयोग प्रदान करना उनकी प्राथमिकता और संकल्प है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर पर्व-त्योहारों की खुशियां साझा करना और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए तत्पर रहना हमारी साझी जिम्मेदारी है।

छठी मैया से की सुख-समृद्धि की कामना

कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने छठी मैया से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा से क्षेत्र और राज्य के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि हमेशा बनी रहे। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला, जिन्होंने मंत्री द्वारा दी गई इस सहायता और शुभकामनाओं के प्रति आभार प्रकट किया।

SCROLL FOR NEXT