आसनसोल

साइकिल चोरी गैंग का मास्टर माइंड गिरफ्तार

रिमांड के दौरान चोरी की 6 साइकिल बरामद

दुर्गापुर : दुर्गापुर सिटी सेंटर फांड़ी की पुलिस ने साइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। वहीं चोरी की 6 साइकिलें बरामद की गई हैं। दुर्गापुर सिटी सेंटर फांड़ी की पुलिस ने साइकिल चोरी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करके अदालत से रिमांड पर लिया था। अभियुक्त दयाल रुईदास को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। वहीं रिमांड समाप्त होने के बाद अभियुक्त को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया। अभियुक्त के खिलाफ यू/एस 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि कुछ रोज पहले सिटी सेंटर में साइकिल चोरी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान अंडाल उखड़ा निवासी दयाल का नाम सामने आया था। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT