आसनसोल

आसनसोल में मारवाड़ी महिला समिति ने शुरू की प्याऊ सेवा

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की

आसनसोल : आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा राहा लेन बस स्टैंड पर प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्देश्य राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड 43 की काउंसलर अमना खातून सहित कई समाजसेवियों ने किया। समिति की ओर से राहगीरों को शीतल जल के साथ शरबत, तरबूज, खीरा, ककड़ी और चना वितरित किया गया। भीषण गर्मी में इस सेवा से लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया। मौके पर आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा गरिवान ने बताया कि यह प्याऊ सेवा निरंतर एक माह तक जारी रहेगी और लोगों को सेवा प्रदान की जाएगी। इस मौके पर मधु डुमरेवाल, निधि पसारी, प्रीति खेमानी, लक्ष्मी अग्रवाल, कांता खेमका, वीनस खेमानी, रश्मि अग्रवाल, पिंकी जालान, सिंपा जालान, ऐश्वर्या माखरिया, संगीता अग्रवाल, शीला अग्रवाल, बंदना अग्रवाल, स्नेहा खेमानी, बिनीता माखरिया और सविता जालान सहित समाज सेवी दीपक तोदी , कैलाश दीवान, सिया राम अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विकास जालान सहित अन्य लोग मौजूद थे।


SCROLL FOR NEXT