आसनसोल

थाना परिसर में पत्नी के प्रेमी को मारा चाकू

अभियुक्त को लिया गया हिरासत में

Gopal Kumar Singh

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

बर्दवान : पत्नी के अन्य पुरुष के साथ संबंध को लेकर विवाद के चलते बर्दवान थाने में पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस और फिर थाना परिसर में ही एक व्यक्ति के पेट में चाकू मारने की घटना से सनसनी फैल गई। बर्दवान शहर तथा बर्दवान सदर थाने के पास सॉड़खाना गली के रहने वाले रमजान शेख ने बताया कि गत 30 अक्टूबर से उनकी बेटी चांदनी बीबी का उन्हें कोई पता नहीं चल रहा था। बाद में उन्हें पता चला कि बर्दवान के गुड़सेड रोड इलाके के रहने वाले राजेश हरिजन ने उनकी बेटी को रोककर रखा है। रमजान शेख ने बताया कि उनकी बेटी चांदनी बीबी के पति कुर्सिद शाह ने खोजबीन कर यह जानकारी हासिल की कि राजेश हरिजन बर्दवान नगरपालिका के पांथशाला का कर्मचारी है।​इधर, मंगलवार दोपहर राजेश हरिजन, चांदनी बीबी और कुर्सिद शाह सभी बर्दवान थाने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। चांदनी बीबी ने बताया कि वह स्वेच्छा से राजेश हरिजन के साथ हैं और अच्छी हैं। आरोप है कि इसके तुरंत बाद अचानक कुर्सिद शेख ने अपनी पत्नी पर धारदार चाकू से हमला करने की कोशिश की, उसी समय चांदनी बीबी को बचाने के लिए जब राजेश हरिजन आगे आए तो कुर्सिद शेख ने उसके सीने पर चाकू चला दिया। खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत बचाकर बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से व्यापक सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कुर्सिद शाह को हिरासत में ले लिया है।

SCROLL FOR NEXT