सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल: नशीले पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) और आसनसोल (उत्तर) थाना की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया है, जिसमें 300 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर, एक 9 एमएम पिस्तौल और एक 7 एमएम पिस्तौल, एक छह-राउंड वाला रिवॉल्वर, 46 राउंड जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस, लगभग 160 ग्राम वजन के सोने के आभूषण, लगभग 300 ग्राम वजन के चांदी के आभूषण, 5.35 लाख रुपये नकद एवं एक मोटरसाइकिल शामिल है। इस मामले में आसनसोल (उत्तर) थाने में केस नंबर 511/26 दिनांक 19.10.2026 के तहत NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थों के स्रोत का पता लगाने, सप्लाई नेटवर्क को ट्रेस करने और अन्य आपराधिक गतिविधियों से संभावित लिंक स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।