बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 76 स्थित पथश्री एवं एमपी फंड से वार्ड में विकासमूलक कार्य का शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि करीब 32 लाख के फंड से पथश्री के तहत सड़क मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर वार्ड 76 की पार्षद बबीता दास ने कहा कि करीब 32 लाख रुपये से पथश्री के तहत मेन हिल व्यू जनरल स्टोर से अपर हिल व्यू बूलमिंग फ्लावर स्कूल तक सड़क मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया है। साथ ही बताया कि वार्ड 76 में पांच जगहों पर बीसी कॉलेज हनुमान मंदिर, बिधान नगर, अपर हिल व्यू पिंकी स्टोर, आजाद संघ, शनि मंदिर के पास पांच मिनी मास्ट लाइट का उद्धाटन किया गया। आगे बताया कि इन सह जगहों पर अंधेरा रहता था और जनता की मांग थी कि लाइट लगवायी जाये। वहीं उन्होंने बताया कि मेन हिल व्यू से अपर हिल व्यू तक कई जगहों पर सड़क की हालत काफी दयनीय थी जिसे लेकर शिविर में जनता ने अपनी बातें रखी थी। वहीं आज सड़क मरम्मतीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर वार्ड 76 के वार्ड अध्यक्ष ज्वाला शर्मा, तारक चक्रवर्ती सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।