आसनसोल

एक करोड़ रुपये की लूट मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

सीआईडी अभियुक्त को रिमांड पर लेकर जांच में जुटी

दुर्गापुर : दुर्गापुर सीआईडी की टीम ने नई दिल्ली निवासी रेलवे ठेकेदार मुकेश चावला से लगभग 1 करोड़ की लूट मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दुर्गापुर अनुमंडल अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस की अर्जी पर अभियुक्त को 5 दिनों के लिए रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। इस दौरान पुलिस अभियुक्त पृथ्वीराज ओसवाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ने मधुसूदन बाग को पश्चिम मिदनापुर जिले के तमलुक से गिरफ्तार किया था। इनमें दो पुलिस कर्मी और एक सस्पेंड पुलिस भी कर्मी शामिल हैं। वहीं पहले चरण में पुलिस ने लूट मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं सस्पेंड पुलिस कर्मी मृत्युंजय सरकार और कार के ड्राइवर सुभाष शर्मा की जमानत याचिका खारिज हो गई थी। इसके अलावा एएसआई असीम चक्रवर्ती, मनोज कुमार सिंह, सूरज कुमार राम और चंदन चौधरी को अदालत से जेल भेज दिया गया था। बता दें कि दिल्ली के रेलवे ठेकेदार मुकेश चावला 1 करोड़ रुपये के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से कोलकाता की ओर जा रहा था। इस दौरान दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों ने क्राइम ब्रांच का रौब दिखाकर दुर्गापुर के पियाला काली मंदिर के सामने व्यवसायी से रुपयों की लूट की थी। इसके बाद रेलवे ठेकेदार मुकेश ने दुर्गापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। दुर्गापुर के पियाला काली मंदिर के पास कुछ लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस दिन मुकेश चावला की कार के पहुंचते ही पुलिस कर्मियों समेत 6 लोग कार के सामने खड़े हो गए थे और मुकेश चावला से रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में 10 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था।

SCROLL FOR NEXT