आसनसोल

आम लोगों को राखी बांध कर मनाया गया राखी उत्सव

एक दूसरे को राखी बांधकर दिया आपसी भाईचारे का संदेश

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : रवींद्र चर्चा सोशल एंड कल्चरल ग्रुप, आसनसोल द्वारा बर्नपुर बारी मैदान परिसर में राखी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों से आये लोगों को राखी बांधी और भाईचारे व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया गया। ग्रुप की ओर से कहा गया कि रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है। मौके पार्थ सिन्हा एवं मल्लिका गांगुली ने कहा कि 9 वर्षों से यह उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें करीब 200 सदस्य है। साथ ही इस संस्था के द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व आयोजित किए जाते है। उन्होंने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर रबींद्र चर्चा सोशल एंड कल्चरल ग्रुप के कन्वेनर एंड सेक्रेटरी सुकृतिश नंदी, प्रेसिडेंट रंजीत राय, पंपा नंदी, बर्नपुर टाउन पूजा समिति के बबलू अकुली सहित संस्था के सदस्यों मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT