आसनसोल

महावीर स्थान श्री गणेश पूजा समिति ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जलाया गया आशीर्वाद का दीया

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल महावीर स्थान मंदिर में महावीर स्थान श्री गणेश पूजा समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरुण शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिति के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत दीप जलाकर भजन-कीर्तन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। इस भजन-कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के बीच खीर के भोग का वितरण किया गया। आगे कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम आशीर्वाद के दीया के रूप में मनाया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर समिति के सचिव संजय जालान, आर्ट ऑफ लिविंग के धर्मवीर सिंह सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT