आसनसोल

महावीर स्थान कांवरिया संघ देवघर के लिए हुआ रवाना

मेयर बिधान उपाध्याय ने सभी कांवरियों को दी बधाई

बर्नपुर : महावीर स्थान कांवरिया संघ ने श्रावण के पवित्र महीने में देवघर के बाबा बैधनाथ धाम के लिए महावीर स्थान से प्रस्थान किया। इससे पूर्व कांवरियों ने ब्रह्मेश्वरनाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और देवघर के लिए रवाना हुये। वहीं आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने सभी कांवरियों को बधाई देते हुये बोल बम का नारा लगाया। मौके पर महावीर स्थान कांवरिया संघ के अनिल प्रसाद ने बताया कि सभी कांवरिये सुल्तानगंज में जल उठा कर पदयात्रा करते हुए देवघर पहुंच कर बाबा धाम में बाबा बैधनाथ का जलाभिषेक करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महावीर स्थान कांवरिया संघ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बैधनाथ को जल चढ़ाने के लिए निकला है और चाहे बारिश हो या धूप, कांवरिया अपने उमंग और शिव भक्ति में लीन होकर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। इस मौके पर वार्ड 80 के पूर्व पार्षद विनोद यादव, संतोष यादव, मनोज यादव, संजीव यादव, पवन कुमार, हर्ष कुमार, राजू कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT