आसनसोल

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

बर्नपुर में ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : आसनसोल रेंज योर वॉइस के तत्वावधान में बर्नपुर में ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कार्यकुशलता, साहस, निष्ठा और समर्पण के बल पर उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद एक-एक कर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को मंच पर बुलाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाली महिलाओं में समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, खेल, पुलिस, व्यवसाय और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं शामिल थीं। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि नारी शक्ति ही समाज की असली ताकत है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी मेहनत के दम पर समाज को नई दिशा दे रही हैं। उनके संघर्ष और सफलता की कहानियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। इस मौके पर हीरापुर थाना के ओसी नसरीन सुल्ताना, आसनसोल महिला थाना के ओसी स्नेहनवीता मंडल , असिस्टेंट कमिश्नर रिवेन्यू पुष्पा बाउड़ी , सीएमओ डॉक्टर रंजना कुमारी, आयोजक में प्रिंस पाठक, बिकास कुमार गिरी सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT