आसनसोल

लाइफ लाइन मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल पर रुपये गबन करने का आरोप !

साउथ थाने की पुलिस ने मामला को कराया शांत

आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना इलाके के कालीपहाड़ी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 से सटे लाइफ लाइन मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल पर मरीज के परिजन द्वारा रुपये गबन करने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि विभिन्न मरीजों के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और असावधानी का आरोप लगाते हुए अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना को लेकर अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया। इसके बाद इसकी सूचना आसनसोल साउथ थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कराया। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

क्या है पूरी घटना

मरीज के परिजनों ने बताया कि इस अस्पताल में उचित इलाज नहीं किया जा रहा है और यहां मरीजों को भर्ती कर रुपये खींचे जाते है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य साथी कार्ड होने के बावजूद उनसे दवा के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं। एक परिजन ने कहा कि लगभग एक महीने पहले उसके भाई के पैर में फोड़ा होने के कारण लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज में लापरवाही बढ़ती गई और आज स्थिति यह हो गई है कि उनके पैर में और फोड़े निकल आए हैं। उसके भाई की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं पीयूष महतो नाम के एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उनके पिता को एक दिन पहले भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। बताया गया है कि उन्हें प्रतिदिन 4000 से 5000 रुपये की दवा दी जा रही है।

SCROLL FOR NEXT