मृतक मयूख समाजदार का फाइल फोटो  
आसनसोल

सड़क हादसे में वकील की मौत

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद थाने के कुमारपाड़ा में बहरमपुर-लालगोला स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक वकील की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम मयूख समाजदार (30) है। वह लालगोला थाने के श्रीमंतपुर का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को लालबाग अनुमंडल अस्पताल में किया गया। पता चला है कि मयूख समाजदार पिछले पांच साल से बहरमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अबू बकर सिद्दीकी के सहायक के तौर पर काम कर रहा था। उसने गुरुवार रात 11 बजे तक बकर के चैंबर में काम किया। इसके बाद वह घर जाने के लिए निकला। वहीं शुकवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसे सड़क पर पड़े देखा। उसके बगल में उसकी स्कूटी पड़ी थी। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि यह हादसा स्कूटी के पहिए गड्ढे में जाने और नियंत्रण खोने से हुआ है। अबू बकर सिद्दीकी ने कहा, मैंने सुबह हादसे के बारे में सुना। यह बहुत दुखद घटना है।

SCROLL FOR NEXT