सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : बर्नपुर स्थित श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम में शिल्पांचल का वृहद अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र का शुभारंभ किया गया। रविवार को इसका विधिवित उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पहले 9 कन्यायों एवं 108 ब्राह्मणों को प्रसाद खिलाकर एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर की गई। मौके पर मौजूद सभी अतिथियों ने श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के कार्यों की सराहना की और कहा कि इसी तरह नरसिंह बांध बालाजी धाम लोगों के लिए हमेशा खड़ा रहे। मौके पर श्री पंचमुखी बालाजी धाम (चौधरीवास) के सोनू भाई जी ने कहा कि श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम द्वारा किए गये कार्यों की जितनी सराहना की जाये, कम है। वहीं श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के संतोष भाईजी ने कहा कि श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम एवं श्री पंचमुखी बालाजी धाम (चौधरीवास) की असीम कृपा से श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम द्वारा अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र का शुभारंभ किया गया। इस अन्न क्षेत्र में सुबह 200 एवं शाम में 200 लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क प्रसाद ग्रहण कराया जायेगा। बाद में स्थिति को देखते हुए संख्या आगे बढ़ायी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पूरे शिल्पांचल में प्रतिदिन होने वाली सबसे बड़ी निःशुल्क सेवा है। इस मौके पर महेंद्र शर्मा, दीपक तोदी, नरेश अग्रवाल, शंकर लाल शर्मा, पवन गुटगुटिया, मुरारीलाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,आनंद अग्रवाल, संजय मोहनका, विपिन सिंघानिया, दुर्गा अग्रवाल, गोकुल अग्रवाल, भाजपा नेता पवन सिंह, भाजपा नेत्री आशा शर्मा, बर्नपुर चेतना शाखा की महिलाएं सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।