जानकारी देते आरपीएफ पोस्ट आसनसोल (वेस्ट) बिमान गोराई  
आसनसोल

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आसनसोल स्टेशन से लैपटॉप चोर गिरफ्तार

RPF द्वारा निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ आसनसोल (पश्चिम) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लैपटॉप चोरी के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1:45 बजे आरपीएफ पोस्ट आसनसोल (पश्चिम) के प्रभारी बिमान गोराई के पर्यवेक्षण में एएसआई एके सिंह और स्टाफ द्वारा आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्षेत्र में यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चेकिंग टीम ने देखा कि हावड़ा छोर पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर FOB के नीचे एक व्यक्ति नीले रंग का पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान अम्बर कुमार सिंह जिला जमुई, बिहार के रूप में बताई। उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर एक HP लैपटॉप बंद अवस्था में बरामद हुआ। लैपटॉप के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। विस्तृत पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने यह लैपटॉप चोरी किया है। उसने यह भी बताया कि वह अलग-अलग ट्रेनों में और रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी करने का आदी है।बाद में आरोपी व्यक्ति को 50,000 रुपये मूल्य के HP लैपटॉप के साथ सभी संबंधित दस्तावेजों सहित जीआरपीएस आसनसोल को सौंप दिया गया

SCROLL FOR NEXT